जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन 23 फरवरी को

By - Bhaskar Hindi |22 Feb 2023 5:23 PM IST
पन्ना जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन 23 फरवरी को
डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर अब उज्जैन के महिदपुर में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम होगा। पूर्व में 25 फरवरी को कटनी में रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित था। महाप्रबंधक उद्योग राहुल दुबे ने बताया कि रोजगार दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के महिदपुर में आयोजित कार्यक्रम का दोपहर 1 बजे से सीधा प्रसारण भी होगा।
Created On :   22 Feb 2023 5:22 PM IST
Next Story