अज्ञात कारणों के चलते युवती ने किया जहर का सेवन

By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2023 4:08 PM IST
पन्ना अज्ञात कारणों के चलते युवती ने किया जहर का सेवन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। कोतवाली थाना पन्ना अंतर्गत ग्राम बराछ में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती द्वारा जहर का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तुलसा कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र १८ वर्ष निवासी बराछ जो अपने घर पर थी एवं परिजन खेत पर थे तभी युवती नाले की तरफ से उल्टी करते हुए आई। जब उसकी मां ने देखा तो जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा प्रायवेट वाहन से जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा भर्ती कर इलाज जारी कर दिया गया है। युवती ने आखिर किन कारणों के चलते जहर का सेवन किया है यह पुलिस जांच उपरांत ही पता चलेगा।
Created On :   24 Feb 2023 4:08 PM IST
Next Story