- Home
- /
- बेंबला नदी का गहराईकरण कर जावरा...
बेंबला नदी का गहराईकरण कर जावरा मोलवण का पुल ऊंचा करें

डिजिटल डेस्क, नांदगांव खंडेश्वर(अमरावती)। तहसील में आनेवाले मौजे जावरा मोलवण स्थित बेंबला नदी में काफी ज्यादा प्रमाण में कंटिली झाडियां रहने के कारण आनेवाले बाढ़ का पानी गांव में घुस जाता है और नदी किनारे की खेती का भारी नुकसान होता है। जिसका खामियाजा किसानों काे ही भुगतना पड़ रहा है। इस कारण बेंबला नदी का गहराईकरण कर जावरा मोलवण स्थित पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग का ज्ञापन सरपंच उमेश दहातोंडे ने तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हर वर्ष मानसून में मूसलाधार बारिश आने पर नदी को बाढ़ आती है और कंटिली झाडियांे के कारण बाढ़ का पानी गांव में फैलता है। इस कारण जावरा मोलवण इस गांव को धोका निर्माण हुआ है। कई बार बाढ़ का पानी गांव में आने के कारण यहां के लोगों को सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित होना पड़ा। साथ ही यह पानी खेती में घुसने के कारण हर वर्ष फसलों को नुकसान पहंुचता है। गांव समृद्ध होने की बजाय गांववासी आर्थिक संकटों में घिरते जा रहे हंै। प्रशासन का इस अोर ध्यानाकर्षण करना जरूरी है। इस कारण जावरा मोलवण स्थित बंेबला नदी की सफाई व गहराईकरण करने की आवश्यकता है। इस आशय का ज्ञापन खंडाला खुर्द के सरपंच तथा तहसील सरपंच संघर्ष संगठन के कार्याध्यक्ष उमेश दहातोंडे ने नांदगांव खंडेश्वर तहसीलदार को सौंपा। इस समय दहातोंडे के साथ रोहना के नागरिक योगेश ताथोड़, नितेश काकडे व अजय दहातोंडे आदि थे।
Created On :   25 July 2022 2:20 PM IST