गड़चिरोली के दोलंदा जंगल में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

Encounter in Dolanda forest in Gadchiroli, female naxalites killed
गड़चिरोली के दोलंदा जंगल में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर
गड़चिरोली के दोलंदा जंगल में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। एटापल्ली तहसील के जरावंडी पुलिस थानांतर्गत दोलंदा जंगल में  पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से महिला नक्सली का शव और नक्सल सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस दल के सी-60 (विशेष अभियान पथक) के जवान दोलंदा जंगल क्षेत्र में बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इस बीच जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी हमले मेंं पुलिस जवानों ने भी नक्सलियों पर फायरिंग की। पुलिस जवानों का बढ़ता दबाव देख नक्सली घने जंगल में फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो एक महिला नक्सली का शव मिला। इसके अलावा नक्सली सामग्री भी बरामद की गई। इसके बाद से पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।  

Created On :   27 Aug 2020 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story