- Home
- /
- अमरावती में करंट लगने से किसान की...
अमरावती में करंट लगने से किसान की मृत्यु

By - Bhaskar Hindi |25 July 2022 8:57 AM IST
अमरावती अमरावती में करंट लगने से किसान की मृत्यु
डिजिटल डेस्क, दर्यापुर (अमरावती)। तहसील के माहुली धांडे ग्राम में बिजली का करंट लगने से एक 60 वर्षीय वृद्ध किसान की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान का नाम शालिकराम गुलाबराव नांदने (60) है। बताया जाता है कि मृतक किसान अकोला रोड स्थित संत गाडगे बाबा सूतगिरणी के पीछे भरत शुक्ला के खेत में गया था। जहां उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। वहां से जा रहे एक किसान को शालिकराम बेहोशी की हालत में पड़ा दिखाई दिया। तब उसने परिसर के घटना की जानकारी किसानों आैर पुलिस को भी दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहंुचकर मौका पंचनामा किया। शालिकराम नांदने की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।
Created On :   25 July 2022 2:26 PM IST
Next Story