नागपुर से पहली बार सीधे भुवनेश्वर की उड़ान

First direct flight from Nagpur to Bhubaneswar
नागपुर से पहली बार सीधे भुवनेश्वर की उड़ान
नागपुर से पहली बार सीधे भुवनेश्वर की उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से पहली बार भुवनेश्वर की सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। नागपुर से आेडिशा की कनेक्टिविटी की भी यह पहली उड़ान होगी। सप्ताह में 3 दिन रहने वाली यह उड़ान 17 अगस्त से आरंभ की जाएगी। विशेष बात यह भी है कि, राज्य सरकार के नियमों के कारण पिछले काफी समय से कोलकाता की उड़ान रद्द चल रही है, ऐसे में उस ओर जाने वालों के लिए यह एक अच्छी कनेक्टिविटी रहेगी।

उड़ान की जानकारी
भुवनेश्वर की उड़ान सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी। इंडिगो का विमान सुबह 11 बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय विमानतल के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 12.35 बजे वहां पहुंचेगा। दोपहर 1.25 बजे वापस नागपुर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2.50 बजे संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचेगा। कोरोना के कारण अचानक सभी उड़ानों को बंद कर दिया गया था। इसके पूर्व नागपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु के अलावा इंदौर, प्रयागराज, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, गोवा आदि शहरों के लिए उड़ानें थीं। 

Created On :   14 Aug 2020 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story