नागपुर से हैदराबाद की उड़ान आरंभ, सप्ताह में 3 रहेगी सुविधा

By - Bhaskar Hindi |21 Aug 2020 11:20 AM IST
नागपुर से हैदराबाद की उड़ान आरंभ, सप्ताह में 3 रहेगी सुविधा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से हैदराबाद की उड़ान गुरुवार को आरंभ हो गई है। यह उड़ान सेवा सप्ताह में सिर्फ 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) रहेगी। लॉकडाउन के बाद से हैदराबाद की हवाई सेवा बंद कर दी गई थी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 सुबह 7.30 बजे संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 सुबह 8 बजे वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा।
Created On :   21 Aug 2020 11:18 AM IST
Next Story