उत्कृष्ट कार्य के लिए वन समितियां सम्मानित

Forest committees honored for excellent work
उत्कृष्ट कार्य के लिए वन समितियां सम्मानित
पन्ना उत्कृष्ट कार्य के लिए वन समितियां सम्मानित

डिजिटल डेस्क पन्ना। अजयपाल स्टेडियम अजयगढ में आज विकास यात्रा कार्यक्रम में केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे द्वारा उत्तर वनमंडल पन्ना की ग्राम वन समिति बरकोला वन परिक्षेत्र अजयगढ एवं ग्राम वन समिति धनगढ वन परिक्षेत्र पन्ना एवं दक्षिण वनमंडल पन्ना की ग्राम वन बडखेरा एवं ग्राम वन समिति टपरिया वन परिक्षेत्र मोहन्द्रा, ग्राम वन समिति सुंगरहा वन परिक्षेत्र शाहनगर की समितियों को उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया। केन्द्रीय वन मंत्री द्वारा आंवले से अधिकतम लाभ समितियों को मिल सके इसके लिए प्रसंस्करण विधियों को अपनाने तथा पन्ना टाईगर रिजर्व में स्थानीय रहवासियों को स्वरोजगार देने के लिये अकोला और रमपुरा पर्यटक गेट शुरू करने की बात कही। इस कार्यक्रम में संजीव झा मुख्य वन संरक्षक छतरपुर, पुनीत सोनकर वनमंडलाधिकारी उत्तर व दक्षिण वनमंडल पन्ना सहित उप वन मंडलाधिकारी कल्दा, उप वन मंडलाधिकारी विश्रामगंज, वन परिक्षेत्राधिकारी अजयगढ, वन परिक्षेत्राधिकारी पन्ना, वन परिक्षेत्राधिकारी धरमपुर एवं वन अमला उपस्थित रहा।

Created On :   18 Feb 2023 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story