एक वर्ष में दोगुना लाभ होने का झांसा देकर सवा दो करोड़ रुपए की चपत

एक वर्ष में दोगुना लाभ होने का झांसा देकर सवा दो करोड़ रुपए की चपत
प्रकरण दर्ज     एक वर्ष में दोगुना लाभ होने का झांसा देकर सवा दो करोड़ रुपए की चपत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निवेशक को सवा दो करोड़ रुपए से चपत लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है। अहमदनगर के एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को इसकी जांच सौंपी गई है।

झांसे में आकर निवेश : शिकायतकर्ता वर्षा विलास आगलावे लक्ष्मी नगर निवासी हैं, जबकि आरोपी निरंजन रावसाहेब निर्मल, रावसाहेब निर्मल, प्रीतम निरंजन निर्मल और उषा रावसाहेब निर्मल सभी सिद्धेश्वर कालोनी अहमदनगर निवासी है। किसी के जरिए विलास की आरोपियों से जान-पहचान हुई। निरंजन ने विलास को बताया कि उसके परिवार की कई कंपनियां हैं। उसमें हम चारों लोग बतौर संचालक हैं। अपनी कंपनी में निवेश करने पर एक वर्ष के भीतर दोगुना लाभ मिलने का झांसा दिया। झांसे में आए विलास ने 2 करोड़ 45 लाख रुपए आरोपियों की कंपनी में निवेश किया।

पैसे मांगने पर विवाद
कुछ दिन बाद विलास को आरोपियों की नीयत में खोट नजर आई। उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो वे विवाद करने लगे। फिर विलास ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपियों ने 20 लाख रुपए तो लौटा दिए, लेकिन बाकी के 2 करोड़ 25 लाख रुपए नहीं दिए। इस बीच विलास का देहांत हो गया। यह बात 1 जून 2022 से 1 जनवरी 2023 के दरमियान की है। आरोपियों के खिलाफ इसके बाद विलास की पत्नी वर्षा ने शिकायत की। मामला करोड़ों के लेन-देन से जुड़ा होने के कारण अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को इसकी जांच-पड़ताल सौंपी गई है। प्रकरण की पुष्टि होते ही मंगलवार की रात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।
 

Created On :   23 Feb 2023 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story