खेतों में मुक्त विचरण, बाघिन के बाद अब बाघ की दहशत

डिजिटल डेस्क, मोहाडी (भंडारा) । खेतों में मुक्त विचरण कर रही बाघिन को ग्राम मांडेसर परिसर से पिंजरे में कैद किया गया। जिसे एक सप्ताह होना बाकी है। ऐसे में ग्राम धोप व आसपास परिसर में पिछले चार दिनों से बाघ खेतों में मुक्त विचरण करता लोगों को दिखाई दे रहा हैं। इस बीच स्थानीय निवासी किसान संजय शेंडे के खेत में सोमवार, 23 जनवरी को बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया। यहीं नहीं शिकार के बाद घंटों तक बाघ खेत में ही बैठा रहा। खेत में बाघ दिखाई देने की खबर फैलते ही लोगों ने यहां मौके पर भीड़ की। दौरान इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई। पश्चात वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांब कांद्री वन परिक्षेत्र के अधिकारियों व पुलस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लेकिन शाम होने से विभाग के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा पाए। इस समय ग्रामीणों को अनुसूचित घटना को टालने के लिए जंगल परिसर में जाने से बचने का आह्वान किया गया। इधर, खेत में बाघ ने जंगली सुअर का शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव में रहनेवाले रवि सपाटे, जगदीश शेंडे, सुरेश शेंडे, पंकज धोतरे ने बाघ को देखा है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व ग्राम मलिदा, नेरला, आंधलगांव, नागठना, धोप परिसर में बाघ दिखायी देने की जानकारी वन विभाग व आंधलगांव पुलिस को दी गई थी। पश्चात वन विभाग की ओर से परिसर में सर्च अभियान चलाया गया था। सर्च अभियान के तहत वन विभाग को परिसर में पगमार्क दिखायी दिए थे। जिसके बाद संपूर्ण परिसर में निरीक्षण करने पर वन विभाग ने यह निष्कर्ष निकाला कि बाघ परिसर छोड़कर चला गया है। इस समय ग्रामीणों को अनुसूचित घटना को टालने के लिए जंगल परिसर में जाने से बचने का आह्वान किया गया था। लेकिन सोमवार, 23 जनवरी को बाघ फिर से खेतों में दिखायी दिया है। शाम होने से विभाग कोई कदम नहीं उठा पाया। इस समय मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांब कांद्री वन परिक्षेत्र के अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   24 Jan 2023 6:42 PM IST