"बच्चों से लेकर बुजुर्गों में हो वैज्ञानिक सोच',आनलाइन विज्ञान मेले में जानीं विज्ञान की बारीकियां

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
"बच्चों से लेकर बुजुर्गों में हो वैज्ञानिक सोच',आनलाइन विज्ञान मेले में जानीं विज्ञान की बारीकियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसोसिएशन फॉर रिसर्व एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन व नागपुर महानगर पालिका व विज्ञान प्रसार के सहयोग से ऑनलाइन अपूर्व विज्ञान मेले का उद्घाटन जूम एप पर विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. नकुल पराशर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद रानाडे, डॉ. कपिल त्रिपाठी, डॉ. शार्दुल वाघ, डॉ. सचिन नरवाडिया, श्री ब्रह्मानंद स्वाइन, सुरेखा अग्रवाल, राजाराम शुक्ल भी ऑनलाइन उपस्थित थे। अपूर्व विज्ञान मेला का शुभारंभ राष्ट्रभाषा भवन उत्तर अंबाझरी रोड में किया गया। अपूर्व विज्ञान मेला का 23वां वर्ष है। मेले से बच्चों को ही नहीं, आम लोगों में भी वैज्ञानिक सोच पैदा हो  रही है। इसका उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों ने साइंस की बारीकियां समझ कर विज्ञान को लेकर बने डर को खत्म करना है, ताकि बच्चों में सोच की आदत और समझ का स्तर विकसित हो सके।

5 दिन में 100 से अधिक प्रयोग
मेले में विज्ञान के करीब 25 प्रयोग प्रदर्शित किए गए, जिसमें मैथ्स, ऑर्गन हार्ट, केमिस्ट्री गैस प्रिपरेशन, टाटा करता पंजा, अपथ्रस्ट, हैंगर, हाई प्रेशर-लो प्रेशर, फूलों में रंग भरना, सिक्का गायब होकर आता है। इस तरह के अनेक प्रयोगों की जानकारी विद्यार्थियों ने दी। 23 जनवरी तक चलने वाले विज्ञान मेले में 5 दिनों तक 100 से भी अधिक प्रयोगों का प्रदर्शन मनपा स्कूल के विद्यार्थी तथा शिक्षक करेंगे। मेले में विज्ञान प्रसार की पुस्तकें, विज्ञान फिल्मों की डीवीडी, विज्ञान प्रयोगों की किट्स आदि के स्टॉल्स भी है। देशभर से दर्शकों ने इसका लाभ लिया। प्रयोगों का ब्योरा ऑनलाइन अपूर्व विज्ञान मेले की फेसबुक लिंक @apoorvvigyanmela पर  उपलब्ध है ।  जिसे देख कर आप अपने प्रश्न पूछ सकते हैं, कमेंट कर सकते हैं। साथ ही आपकी जिज्ञासा का भी समाधान किया जाएगा। ऑनलाइन अपूर्व विज्ञान मेला का  सीधा प्रसारण रोजाना दोपहर 12 से 2 बजे तक उपलब्ध है।

   

Created On :   20 Jan 2021 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story