अमानगंज में ५० बिस्तरीय सिविल अस्पताल की स्वीकृति मिलें: प्रशांत चतुर्वेदी

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे नानो एवं निज सचिव को दो सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर अमानगंज मुख्यालय में ५० बिस्तरीय सिविल अस्पताल की स्वीकृति के संबंध में कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही साथ अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में १९८० से रिक्त चिकित्सकों,विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को भरे जाने का आग्रह किया है। उक्त जनहित की मांग का राजपत्रित अधिकारी संघ पन्ना के आजीवन सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डॉ.एम.पी.पाण्डेय द्वारा समर्थन करते हुए शासन से सिविल अस्पताल के संबंध में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति आदेश जारी करने का अनुरोध किया है इस संबंध उनके द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से में आवश्यक पहल किए जाने का भी आग्रह किया है।
Created On :   22 Feb 2023 5:30 PM IST