IIT बॉम्बे में भी महफूज नहीं छात्राएं! चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह यहां भी गर्ल्स टॉयलेट में तांक झांक करते पकड़ा गया कर्मचारी

IIT बॉम्बे में भी महफूज नहीं छात्राएं! चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह यहां भी गर्ल्स टॉयलेट में तांक झांक करते पकड़ा गया कर्मचारी
महाराष्ट्र IIT बॉम्बे में भी महफूज नहीं छात्राएं! चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह यहां भी गर्ल्स टॉयलेट में तांक झांक करते पकड़ा गया कर्मचारी

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  पंजाब के चंडीगढ़ युनिवर्सिटी में लड़कियों का एमएमएस लीक होने का मामला सामने आया था जिसने देशभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। इस मामले पर लोगों और छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ कि ठीक ऐसा ही मामला आईआईटी बॉम्बे में सामने आया है। यहां पर एक कैंटीन कर्मचारी को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते हुए पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी कैंटीन में रात के समय में यहां पर ड्यूटी करता था। रविवार की रात वह गर्ल्स हास्टल में बने बाथरूम में ताकझांक कर रहा था। छात्राओं ने कर्मचारी के ऊपर उनके वीडियों बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक कर्मचारी के ऊपर लगे आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 आरोपी कर्मचारी को देख छात्रा ने मचाया शोर  

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात एक छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में एक कर्मचारी को झांकते हुए देखा तो छात्रा ने शोर मचाया जिसके बाद इसकी जानकारी सभी को लगी। आरोपी कर्मचारी की हरकतों की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

इन-हाउस मैगजीन के मुताबिक यह मामला गर्ल्स हॉस्टल-10 का है। जिसकी कैंटीन पेस्ट कंट्रोल  के कार्य के लिए रविवार को बंद कर दी गई थी। लेकिन यहां पर काम करने आए कर्मचारी रात में हॉस्टल परिसर में ही रूके थे। 
मैग्जीन में छपे बयान के अनुसार हॉस्टल बिल्डिंग की कुछ विंग्स में जो बाथरूम है उनकी खिड़कियों पर प्लेटफॉर्म जैसा बना हुआ है। जो ग्राउंड फ्लोर से पाइपों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। झांकने वाला कर्मचारी इन्हीं पाइपों का सहारा लेकर खिड़की तक पहुंचा था।
 

आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने बताया कि हॉस्टल में रहने वालों की सतर्कता के चलते ही आरोपी को पकड़ा गया है। जिसके बाद उसे पोवाई पुलिस को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए पाइप का सहारा लिया और पाइप डक्ट के सहारे ही झांक रहा था। यह महिलाओं के निजी स्पेस का उल्लघंन है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही इस मामले में साइबर इंवेस्टिगेशन किया जा रहा है। 

संस्थान के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिसमें पाया गया हो कि आरोपी द्वारा तस्वीरें ली गई हो या किसी को शेयर किया गया हो। वहीं पोवाई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बाथरूम की खिड़की से झांकता हुआ पकड़ा गया है। लेकिन शुरूआती जांच में किसी तरह की रिकॉर्डिंग की बात सामने नहीं आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और मामले में पूछताछ की जा रही है। 

इस मामले की सामने आने के बाद से ही कई लोगों ने बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की मांग की है। कैंटीन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।  आईआईटी-बॉम्बे के प्रवक्ता ने बताया कि कैंटीन तब ही खोला जाएगा जब कैंटीन के स्टाफ के तौर पर केवल महिला कर्मचारियों की भर्ती हो जाएगी।

Created On :   20 Sep 2022 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story