नागपुर में 2 दिन अच्छी बारिश के आसार, गिरेगा पारा

Good rain in Nagpur for 2 days, mercury will fall
नागपुर में 2 दिन अच्छी बारिश के आसार, गिरेगा पारा
नागपुर में 2 दिन अच्छी बारिश के आसार, गिरेगा पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में सुबह से ही बदरीला मौसम बना हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।  बुधवार को दिन भर बादलों का जमावड़ा रहा। इस वजह से पारे में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जो दर्ज नहीं की जा सकी। रात होते ही हल्की फुहारें शुरू हुईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि यह बारिश मौसम में बदलाव का कारण भी बनेगी, क्योंकि पारे में तेजी से  गिरावट दर्ज हो सकती है। फिलहाल यह बारिश पर ही निर्भर है।  

तापमान : मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार काे 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से यह 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ यह 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Created On :   27 Aug 2020 4:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story