नगर में निकली भव्य घट यात्रा, बाल आदिनाथ का हुआ उत्साह के साथ अभिषेक 

Grand Ghat Yatra took place in the city, Bal Adinath was anointed with enthusiasm
नगर में निकली भव्य घट यात्रा, बाल आदिनाथ का हुआ उत्साह के साथ अभिषेक 
बृजपुर में लघु पंचकल्याणक महोत्सव प्रारंभ  नगर में निकली भव्य घट यात्रा, बाल आदिनाथ का हुआ उत्साह के साथ अभिषेक 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सकल दिगंबर जैन समाज बृजपुर क्षेत्र चंद्रआयतन तीर्थ में लघु पंचकल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। पंचकल्याणक महोत्सव के प्रथम दिवस सुबह ०६ बजे भव्य घट यात्रा निकाली गई। उत्सव में इंद्र- इंद्राणी के पात्र श्रद्धालुओं के साथ जैन समाज के समस्त श्रद्धालु उत्साह पूर्वक सम्मलित थे। चंद्रआयतन तीर्थ से घट यात्रा का शुभारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कुँऐ में पहँुचकर घट भरे गए और घट जल भरने के बाद घट यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहँुची इसके साथ ही कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। भगवान आदिनाथ के बाल जन्म रूप का उत्साह के साथ अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा शान्तिधारा पूजन किया गया। तदोपरांत मुनिश्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज  ने अपने प्रवचन में बताया किसी भी धर्म के अस्तित्व के लिए दो आधार स्तंभ हैं वे हैं साहित्य और पुरातत्व जहां  साहित्य और पुरातत्व नहीं है वहां वहां धर्म का अस्तित्व समाप्त हो गया है इसलिए भविष्य की पीढ़ी को देखते हुए किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हो जितने भी मंदिर हैं और मंदिर से संबंधित जो लोग हैं उनके पास उस मंदिर से संबंधित सारी जानकारियां सारे कागजात होने चाहिए। उसकी जानकारी नगर निगम एवं ग्राम पंचायत तीर्थ क्षेत्र कमेटी पुरातत्व विभाग सभी के पास होना चाहिए। जिससे वह  विवाद चल रहे हैं वह शांत हो। उन्होने कहा कि  वर्तमान के जो  लोग हैं उनको बोलो जो लोग पैदा नहीं हुए हैं उनकी चिंता करना करें। मंदिर युद्ध का स्थान नहीं है इसलिए जहां-जहां कि जो समाज है उनको प्रेम देना चाहिए मंदिर में प्रवेश करने के पश्चात किसी से भी ऊंची आवाज में बात नहीं करें। झगड़ा नहीं करेंगे। बृजपुर में  मुनिश्री निर्मोह सागर जी महाराज  प्रतिष्ठा ब्रह्मचारी पीयूष भैया  एवं ब्रह्मचारी अभिषेक के द्वारा लघु पंचकल्याणक संपन्न कराया जा रहा है। 

Created On :   18 March 2023 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story