बुंदेलखंड में जनभागीदारी से होगा भूजल प्रबंधन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना बुंदेलखंड में जनभागीदारी से होगा भूजल प्रबंधन

 डिजिटल डेस्क पन्ना। अटल भूजल योजना में भूजल पखवाड़ा 13 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले के अजयगढ़  विकासखंड की कुल 65 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 13 फरवरी को कार्यालय कलेक्ट्रेट से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर  किया जाएगा। पखवाड़ा अंतर्गत पंचायत स्तर पर फ्लेक्स आयरन बोर्ड, स्कूली बच्चों में रैली दौड़, वाद-विवाद प्रतियोगिता, फिल्म प्रदर्शन अटल भूजल योजना, पानी चौपाल, महिलाओं द्वारा समूह चर्चा, प्रदर्शनी, जल संवर्धन संबन्धित सफल कहानियां, विशेषज्ञों द्वारा चर्चा इत्यादी गतिविधियों के द्वारा लोगों में गिरते हुए भूजल के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें भविष्य के लिए पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। पानी अनमोल है इसे बर्बाद ना करें और ना ही अन्य को करने दें। जिले में डीपीएमयू एवं डीआईपी जन अभियान परिषद द्वारा भूजल पखवाड़े की समस्त गतिविधियों को संपन्न किया जाएगा। 

Created On :   13 Feb 2023 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story