हांथ से हांथ जोड़ों जिला स्तरीय कार्यक्रम आज,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर होंगे शामिल

Hand to hand joints district level program today, National Secretary Sanjay Kapoor will be involved
हांथ से हांथ जोड़ों जिला स्तरीय कार्यक्रम आज,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर होंगे शामिल
पन्ना हांथ से हांथ जोड़ों जिला स्तरीय कार्यक्रम आज,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क,पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 24 मार्च को पन्ना जिले के अमानगंज नगर में किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर पहुंच रहे हैं। तत्संबंध की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने बताया कि प्रात: 10:30 बजे से पन्ना-कटनी मार्ग स्थित एक गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रीमती पाठक ने जिले के सभी कांग्रेस नेताओं, विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी मेंबर, मोर्चा संगठन विभाग व प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षगण तथा उनके सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। 

Created On :   24 March 2023 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story