प्रत्येक माह की १४ तारीख को लगाये जायेगा स्वास्थ्य मेला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना प्रत्येक माह की १४ तारीख को लगाये जायेगा स्वास्थ्य मेला

 डिजिटल डेस्क पन्ना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय के निर्देशन में जिले के समस्त हेल्थ एवं वैलनेस सेन्टर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रत्येक माह की १४ तारीख को किया जायेगा। इस संबध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिशन संचालक प्रियंका दास से प्राप्त आदेश के पालन में समस्त विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन फरवरी माह से स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त हेल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर जिसमें उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेलों का आयोजन किया जायेगा। यह स्वास्थ्य मेला प्रत्येक माह की १४ तारीख को लगाया जायेगा। जिसके माध्यम से समस्त नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया जायेगा। इन स्वास्थ्य मेलों का आयोजन अक्टूबर २०२३ तक किया जायेगा।  

Created On :   13 Feb 2023 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story