लघु वेतन कर्मचारी संघ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

डिजिटल डेस्क,पन्ना। लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना का होली मिलन कार्यक्रम आज दिनांक १५ मार्च २०२३ को श्री जगदीश स्वामी मंदिर मेंं मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा उपस्थित रहे। समस्त कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए होली मिलन कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम में लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, महीप रावत अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, दिनेश गोस्वामी पुजारी संघ जिला अध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश खरे कोषाध्यक्ष, संतोषी वर्मा अंशकालिक कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष, राम कुमार जाटव शिक्षा विभाग अध्यक्ष, हिसाबी लाल सिंगरौल वरिष्ठ उपाध्यक्ष लघु वेतन सजनीश शर्मा उपाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी, भैयालाल कुशवाहा, कन्हैया लाल ठाकुर, बालकृष्ण कुशवाहा, नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, मुकेश सिंह प्रदेश सचिव सपोर्ट स्टाफ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं जिला अध्यक्ष संविदा आउट सोर्स लघु कर्मचारी संघ, चंद्ररेखा वाला कोषाध्यक्ष कोटवार संघ, हर प्रसाद वाल्मीकि, सरमन पाल, आदित्य दीक्षित, ओमप्रकाश यादव, राकेश सेन, श्रीमती गुलाब रानी, श्रीमती किरण सिंह, बेटालाल ओमरे एवं समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
Created On :   17 March 2023 10:11 AM IST