अचानक लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी का सामान स्वाह

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चंद्रपुर तहसील के खैरगांव चांदसुरला में अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आस-पास के दो मकान व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के दौरान घर मालिक नामदेव लोनबले व विकास वडगुरे के घर को अचानक आग लग गई। इस आग से उनका बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन घर में रखा अनाज सहित अन्य सामग्री भी जल कर राख हो गई।
दोनों घर मिट्टी और लकड़ी के बने होने के कारण आग भड़क उठी। इस आग में दोनों घरों को लाखों का नुकसान होने से सरकार को जल्द से जल्द इन परिवारों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए यह मांग पंचायत समिति के पूर्व सदस्य पंकज ढेंगडे ने की है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। इस समय राजस्व विभाग के अधिकारी, पटवारी कुरेवार ने मौके का पंचनामा कर तत्काल मदद करने का आश्वासन दिया।
Created On :   1 March 2023 4:46 PM IST