१३ मार्च को भोपाल में राजभवन का घेराव विशाल मार्च

डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक व संगठन मंत्री पवन जैन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपीटलिडम की नीति से गहराये आर्थिक संकट जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ो भारतीयों की बचत जोखिम में है। देश में बढ़ती महगाई एवं प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान किसानों बेरोजगार की आवाज को उठाने के लिए राजभवन का १३ मार्च को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक व श्री जैन ने बतलाया कि राजभवन का घेराव व विशाल मार्च से जिलेभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल पहँुचेगें। उन्होनें बतलाया कि आयोजित होने वाले घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता पहँुचे। जिसके लिए आग्रह किया जा रहा है।
Created On :   11 March 2023 3:04 PM IST