दो दिनों में मंदिर नहीं खोले तो हम खुद खोल देंगे

डिजिटल डेस्क,मुंबई । राज्य कि महाविकास आघाडी सरकार दो दिन में सभी मंदिरों को खोले अन्यथा भारतीय जनता पार्टी राज्य के सभी मंदिरों को खुद खोले देगी। विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने यह चेतावनी दी है।
शनिवार को महानगर के मागाठाणे इलाके के अशोकवन परिसर में स्थिति हनुमान मंदिर के पास घंटानाद आंदोलन करते हुए श्री दरेकर ने कहा कि सरकार सोई हुई है। इसलिए घंटानाद आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मंदिरों को खोलने कै फैसला नहीं लिया तो भाजपा दो दिन में राज्य के सारे मंदिरों को खोल देगी।उन्होंने कहा कि एक ओर शराब की दुकानें व मॉल खुले हुए हैं लेकिन दूसरी ओर हमारी श्रद्धा से जुड़े भगवान के मंदिर के द्वार बंद हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार अपना और हमारे हिंदुत्व के धर्म को भूल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मंदिर, मस्जिद व चर्च सहित सभी प्रार्थना स्थल शुरु करने की इजाजत दी है। दरेकर ने कहा कि मंदिर आने वालों को सामाजिक दूरी का पालन करने का संदेश दिया जाएगा। जिसका सतर्कता के साथ पालन किया जाएगा। शनिवार को भाजपा ने मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर आंदोलन किया।
Created On :   29 Aug 2020 7:45 PM IST