नौखडिय़ा में 40 हाइवा मुरुम का अवैध खनन, खनिज निरीक्षक ने कहा- रिलायंस कंपनी से लेंगे जानकारी

Illegal mining of 40 Hiwa Murum in Naukhadia, mineral inspector said - will take information from Reliance company
नौखडिय़ा में 40 हाइवा मुरुम का अवैध खनन, खनिज निरीक्षक ने कहा- रिलायंस कंपनी से लेंगे जानकारी
शहडोल नौखडिय़ा में 40 हाइवा मुरुम का अवैध खनन, खनिज निरीक्षक ने कहा- रिलायंस कंपनी से लेंगे जानकारी

नौखडिय़ा में 40 हाइवा से ज्यादा मुरुम के अवैध खनन की जांच कर लौटे खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा ने बताया कि इस बारे में रिलायंस कंपनी से जानकारी प्राप्त करेंगे। वहीं इस मामले में रिलायंस कंपनी के अमितेष पांडेय का कहना है कि कंपनी कोई भी निर्माण नहीं करता है। वेंडर के माध्यम से काम होता है।

बतादें कि खनिज निरीक्षक शुक्रवार को मौके पर जांच के लिए गए थे और बिना ठोस कार्रवाई के ही लौट आए थे। शनिवार को कार्रवाई नहीं किए जाने मामले में उच्चाधिकारियों ने जानकारी मांगी। खनिज निरीक्षक ने दैनिक भास्कर को बताया कि लालपुर के आसपास मुरुम के अवैध खनन की शिकायत पहले भी हुई है। इसकी जांच की जा रही है। रिलायंस कंपनी से यह भी पता करेंगे कि उनके यहां चल रहे काम में किस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि नौखडिय़ा सहित आसपास के गांव में मुरुम का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मामले में समय पर जांच और ठोस कार्रवाई नहीं होने से सरकार को राजस्व में नुकसान हो रहा है।

Created On :   16 April 2023 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story