- Home
- /
- अमरावती में कर्जग्रस्त किसान ने...
अमरावती में कर्जग्रस्त किसान ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, अंजनगांव सुर्जी (अमरावती)। तहसील के देवगांव रेचा के युवा किसान ने शनिवार 9 अप्रैल की रात कर्ज तले डूबे रहते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक युवा किसान का नाम निलेश गजानन चौधरी (35) है। मृतक किसान के पास 3 एकड़ खेती है। वह पिछले कुछ दिनों से बरसात के मौसम में फसले नष्ट होने के कारण परेशान था। उस पर बैंक का कर्ज था और मिनी फाइनेंस कंपनी की किश्त अदा नहीं कर पा रहा था। इसी से परेशान होकर आर्थिक संकट में आए इस किसान ने आत्महत्या की रहने की आशंका रिश्तेदारों ने व्यक्त की है।
युवा किसान द्वारा खुदकुशी की रहने की घटना रविवार 10 अप्रैल को सुबह प्रकाश में आई। घटना की जानकारी मिलते ही अंजनगांव पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अंजनगांव के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया। मृतक किसान के पीछे माता-पिता, भाई, पत्नी, दो बेटी का भरापूरा परिवार है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   11 April 2022 3:43 PM IST