वह विधानमंडल नहीं, चोर मंडल हैः संजय राऊत

It is not a legislature, it is a board of thieves: Sanjay Raut
वह विधानमंडल नहीं, चोर मंडल हैः संजय राऊत
शिवसेना (उद्धव) सांसद के बयान पर बवाल  वह विधानमंडल नहीं, चोर मंडल हैः संजय राऊत

डिजिटल डेस्क , मुंबई। शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राऊतएक विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर गए हैं। बुधवार को सुबह कोल्हापुर में राऊतने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट का नाम लिए बिना कहा कि वहविधानमंडल नहीं चोर मंडल है। दरअसल,मीडिया ने राऊत से शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से उन्हें संसदीय दल के नेता पद से हटाए जाने को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में राऊत ने कहा कि "उन्हें मुझे हटाने दीजिए। यह जो डुप्लीकेटशिवसेना है। चोरों का मंडल है। यह विधानमंडल नहीं चोर मंडल है। उन्होंने हमें पद से हटा दिया तो भी हम पार्टी छोड़ने वाले हैं क्या?हम लफेंगे नहीं हैं। पद आते और जाते रहेंगे। लेकिन पार्टी महत्वपूर्ण है।'

राऊत के बयान पर विधानमंडल के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने जमकर हंगामा किया। दोनों सदनों में बवाल मचने के बाद दोपहर में राऊत ने विवादित बयान पर स्पष्टीकरण दिया। राऊत ने दावा करते हुए कहा कि मैंने पूरे विधानमंडल को चोर मंडल नहीं बोला है बल्कि शिवसेना का नाम और चिन्ह चुराने वालों को चोर मंडल कहा है। बीते छह महीनों से विधानमंडल को चोर मंडल ने हाइजैक करने की कोशिश की है। जिस तरीके से शिवसेना और धनुष-बाण की चोरी करके कुछ लोग विधानमंडल में गए हैं और उन्होंने सरकार बनाई है। उससे विधानमंडल के बाहर उनका उल्लेख चोर के रूप में किया जाता है। राऊत ने कहा कि सदन में हंगामा करने वालों को मेरी भावना समझनी चाहिए कि मैंने किस संबंध में बोला है।

सत्तारूढ़ दल के विधायकों को मेरे खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का अधिकार है। जब प्रस्ताव आएगा तो मैं उसका जवाब दूंगा।  इसके बाद राऊत कोल्हापुर में ही शिवसेना (उद्धव गुट)की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें राऊत ने कहा कि बीते दिनों कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए थे। यहां सेमोगैंबो खुश होकर गया था क्या?राऊत ने कहा कि शाह देश के गृह मंत्री हैं। उनके बारे में मुझे आदर से बोलना चाहिए। क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं। यदि आदर नहीं करूंगा तो मेरे खिलाफ एक और विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दाखिल हो जाएगा। राऊत ने कहा कि शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दल को शिवसेना का नाम और चिन्ह मिलने को लेकर कहा था कि सत्य की जीत हुई है। शाह को पता है सत्य क्या है? उन्हें सत्य साल 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में समझ में आएगा। दिल्ली और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर हमारा शासन होगा। राऊत ने शाह का नाम लिए बिना कहा कि आपने गद्दारों के हाथ में महाराष्ट्र की चाबी दी है। बेईमानों के हाथ में महाराष्ट्र दे दिया है। 
 

Created On :   1 March 2023 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story