जांजगीर-चांपा : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में 24 लाख की मदद मंजूर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जांजगीर-चांपा : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में 24 लाख की मदद मंजूर

डिजिटल डेस्क, जांजगीर-चांपा 23 जुलाई 2020 कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 6 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 24 लाख रुपए की मदद स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जैजैपुर तहसील के ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती तिहारीन भाई और सनित कुमार लहरे, तहसील मालखरौदा के ग्राम पिरदा निवासी श्रीमती दरसमति, डभरा तहसील की ग्राम पंडुरवा के श्री वीरेंद्र सारथी, ग्राम बालपुर के श्री मकरध्वज मांझी और नवागढ़ तहसील के ग्राम में नेगुरडीह के फेकूराम की प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में यह मदद राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपए के मान से आर्थिक सहायता अनुदान की स्वीकृति दी गई है। क्रमांक//

Created On :   24 July 2020 9:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story