न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी एवं मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Justice Kamlesh Kumar Soni and Chief Justice Rajendra Singh inspected the District Jail
न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी एवं मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह ने जिला जेल का किया निरीक्षण
पन्ना न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी एवं मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह ने जिला जेल का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क पन्ना। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी एवं मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, भोजन व्यवस्था व गुणवत्ता का जायजा लिया। इस मौके पर विधिक सहायता शिविर आयोजित कर कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। न्यायाधीशगण ने जेल उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा जेल में कराए गए सकारात्मक कार्यों व प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर जेल स्टॉफ और जेल में निरूद्ध बंदी उपस्थित रहे।

Created On :   1 Feb 2023 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story