कल्दा क्षेत्रवासियों को मिली नि:शुल्क एम्बूलेंस की सौगात

Kalda area residents got free ambulance gift
कल्दा क्षेत्रवासियों को मिली नि:शुल्क एम्बूलेंस की सौगात
पवई कल्दा क्षेत्रवासियों को मिली नि:शुल्क एम्बूलेंस की सौगात

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पन्ना जिले की पवई जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य एवं पहाड़ी क्षेत्र कल्दा में शनिवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अमित खरे द्वारा कल्दा पहुंचकर क्षेत्रवासियों की लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। युवा समाजसेवी डॉ. अमित खरे द्वारा कल्दा पहुंचकर ग्रामीणों को एंबुलेंस की चाबी सौंपी गई। सर्वप्रथम एंबुलेंस के पहुंचते ही डॉ. अमित और एम्बुलेंस का ढोल-नगाडों के साथ स्वागत किया गया। ग्राम की बच्चियों द्वारा सिर पर धारण कलश का पूजन किया गया।

इसके बाद एंबुलेंस की पूजा की गई। विदित हो की डॉ. अमित खरे के पिताजी स्वर्गीय अशोक खरे सिमरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी रहे हैं। विगत दिनों कल्दा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अमित खरे ने क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस की घोषणा की थी जिसका सारा व्यय वह स्वयं वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कल्दा वासियों के लिए एक और घोषणा की जिसमें आगामी वर्षा ऋतु शुरू होने के पहले क्षेत्रवासियों के लिए बागेश्वर धाम के लिए नि:शुल्क बस यात्रा भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के साथ में अपना जन्मदिवस भी मनाया। इसके अलावा पूरे पवई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में उनके इष्ट मित्रों युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनका जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका तिलक वंदन माल्यापर्ण कर केक काटा गया। इस अवसर पर पवई नगर सहित अन्य जगहों पर कहीं शीतल प्याऊ का उद्घाटन व अन्य कार्यक्रम रखे गए। 

Created On :   17 April 2023 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story