कवर्धा : विधायक निधि से सी.सी. रोड नर्माण के लिए 17.99 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कवर्धा : विधायक निधि से सी.सी. रोड नर्माण के लिए 17.99 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत

डिजिटल डेस्क, कवर्धा। 25 जुलाई 2020 प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया एवं विधायक श्रीमती ममता चंद्राकार की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में सी.सी.रोड निर्माण एवं रंग मंच निर्माण कार्यो के लिए 17 लाख 99 हजार चार सौ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदीडीह में मुख्य मार्ग से आमूलाल बैगा के घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए 4.997 लाख रूपये, ग्राम पंचायत आगरपानी में पीपरटोला में बोर से बिसाहू के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4.997 लाख रूपये और ग्राम पंचायत मुनमुना में मुख्य सड़क से उपस्वास्थ्य केन्द्र तक सीसी रोड निर्माण के लिए चार लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा विकासखंड ग्राम पंचायत उड़ियाकला में मेन रोड से सत्तर के घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए चार लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजंेसी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को बनाया गया हैं।

Created On :   27 July 2020 10:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story