भाषा हमारी संस्कृति की आत्मा : डॉ. दुधे

Language is the soul of our culture: Dr. Dudhe
भाषा हमारी संस्कृति की आत्मा : डॉ. दुधे
अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन भाषा हमारी संस्कृति की आत्मा : डॉ. दुधे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हमारी संस्कृति हमारी भाषा पर टिकी होती है। भाषा हमारी संस्कृति की आत्मा है। अगर भाषा नहीं रहेगी, तो संस्कृति भी नहीं रहेगी। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. संजय दुधे ने विवि के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ और महाराष्ट्र राजभाषा सभा पुणे, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर अध्यक्ष बोल रहे थे। यह समारोह विवि के अमरावती रोड स्थित कैंपस के फार्मेसी विभाग के सभागृह में हुआ। 7 और 8 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में "स्वतंत्रता संघर्ष में हिंदी-मराठी साहित्य का अवदान' विषय पर चर्चा रखी गई है।

 

Created On :   8 Feb 2023 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story