तीस्ता की गिरफ्तारी का वाम दलों ने किया विरोध

Left parties protest against Teestas arrest
तीस्ता की गिरफ्तारी का वाम दलों ने किया विरोध
 प्रदर्शन तीस्ता की गिरफ्तारी का वाम दलों ने किया विरोध

डिजिटल डेस्क,अमरावती। मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सेटलवाड की गुजरात पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का  वाम दलों ने निषेध करते हुए स्थानीय इर्विन चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस समय केंद्र के भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वाम मोर्चा व धर्मनिरपेक्ष पुरोगामी संगठन की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के समय कहा गया कि गुजरात की भाजपा प्रशासन ने केवल बदले की भावना से सेटलवाड पर कार्रवाई की है। उसके लिए तीस्ता की सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज की गई। 26 जून को एक साक्षात्कार में गृहमंत्री अमित शहा ने सेटलवाड पर कार्रवाई के संकेत दिए थे। बाद में उन्हें गुजरात के आतंवाद विरोधी दल ने मुंबई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। 
इस गिरफ्तारी का अमरावती जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल और वाम दलों ने विरोध किया है। इस आंदोलन में माकपा के प्रदेश कमेटी सदस्य सुभाष पांडे, जिला सचिव रमेश सोनुले, भाकपा के जिला सचिव सुनिल मेटकर, निलकंठ ढोके, सागर दुर्योधने, आयटक के जे.एम. कोठारी, चंदु बानुबाकोडे, महेश जाधव, सुनिल घटाले, सुनिल देशमुख, राजेंद्र भांबोरे, पद्मा गजभिये, सफिया खान, वंदना बुरांबे, किरण रंगारी, वैशाली नेवारे, जनवादी महिला संगठन की चंदा चव्हाण, आशा वैद्य और रेहाना खान आदि उपस्थित थी।
 

Created On :   1 July 2022 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story