आवासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा के लिये जिले की सूची तैयार!

List of districts ready for state level selection competition for admission in boarding sports academy!
आवासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा के लिये जिले की सूची तैयार!
आवासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा के लिये जिले की सूची तैयार!

डिजिटल डेस्क | खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक के आवासी अकादमी हेतु 17 एवं 18 फरवरी 2021 को रायगढ़ स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। ट्रायल में 9 से 17 वर्ष के 220 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें से हॉकी से 10 बालक एवं 05 बालिका, तीरंदाजी से 06 बालक एवं एथेलटिक से 12 बालक एवं 12 बालिका राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु चयनित हो सके। बिलासपुर एवं रायपुर में एक्सिलेंस अकादमी प्रारंभ की जा रही है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल अकादमी में आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के अनुमोदन पर चयन समिति गठित किया गया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. आदित्य, सहायक संचालक खेल श्री संजय पॉल, संचालनालय के दो प्रतिनिधि श्री दिलीप सिंह, एन.आई.एस. क्रिकेट कोच, श्री दिल कुमार राठौर एन.आई.एस. कबड्डी कोच, जिला खेल संघ से श्री मुकेश चटर्जी, सचिव फुटबॉल संघ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवस्थाओं एवं चयन स्पर्धा हेतु मैदानी कार्य हेतु भी समिति गठित की गई थी, जिसमें विकासखण्डों के व्यायाम शिक्षकों, स्टेडियम कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।

चयनित खिलाडिय़ों की सूची- हॉकी बालक एवं बालिका वर्ग में सभी चयनित खिलाड़ी लैलूंगा से-रोहित खलखो, कवलेश केरकेट्टा, नवीन, फोहलरेंस, रोबिन तिग्गा, कमलेश एक्का, मुक्ति प्रकाश कुजूर, प्रशांत लकड़ा, आलोक खेस एवं करनदीप तिग्गा बालिका वर्ग में राधा भगत, अंजू रानी मिंज, नैना तिग्गा, अपूर्वा खलखो और अन्नम तिर्की को समिति द्वारा चयनित किया गया। तीरंदाजी में जतिन कुलमित्रा, पुसौर, आयुष टोप्पो, खरसिया, रिऋभ पटेल, बरमकेला, अंजू तिर्की, रायगढ़, कृष्ण कुमार निषाद, रायगढ़, विक्रम मेहानी, रायगढ़ को समिति द्वारा चयनित किया गया।

बालिका वर्ग में किसी ने भी ट्रायल में भाग नहीं लिया। एथलेटिक में साहिल रूनी लकड़ा रायगढ़, शिवराज सिंह खुराना सारंगढ़, मो. वसीम, रायगढ़, तीर्थराज मार्को, खरसिया, सुमित बघेल, कापू धरमजयगढ़, तन्मय कुमार गुप्ता, रायगढ़, आकाश साह, रायगढ़, नितेश राठी, रायगढ़, प्रज्ञान साहू, रायगढ़, विशाल कुमार गुप्ता, रायगढ़, यशवर्धन डालमिया, रायगढ़, हर्षित खाखा, रायगढ़। बालिका वर्ग में वैष्णवी राय रायगढ़, वाची शर्मा रायगढ़, शिवानी सिन्हा रायगढ़, मीनाक्षी ठाकुर रायगढ़, मेधमाला, बरमकेला, शोभा पटेल रायगढ़, कोमल राव, सारंगढ़, निर्मला कुजूर, धरमजयगढ़, रीता निषाद, सारंगढ़, ईशिका राव, सारंगढ़, मंजीला कुजूर धरमजयगढ़ और प्रियंका रायगढ़ को समिति द्वारा चयनित किया गया। राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा हेतु पृथक से सूचना दी जाएगी।

Created On :   6 March 2021 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story