नाव डूबने से मौत: रायगढ़ जिले में महानदी में नाव डूबने से अबतक 8 लोगों की मौत, 7 मृतकों के शव बरामद, 50 लोग थे सवार

रायगढ़ जिले में महानदी में नाव डूबने से अबतक 8 लोगों की मौत, 7 मृतकों के शव बरामद, 50 लोग थे सवार
  • महानदी में नाव पलटने से हादसा
  • अब तक 8 लोगों की मौत
  • 50 लोग थे नाव में सवार

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर स्थित रायगढ़ जिले के महानदी में एक नाव पलटने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के शिकार हुए लोगों 7 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है वहीं एक की लाश अब तक नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे से ही महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह करीब 8:30 बजे पहला शव बरामद किया गया। यह शव पिंकू राठिया नाम के एक बच्चे का था। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक अंजोरीपाली खरसिया गांव के निवासी थे। गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू और खोजबीन में जुटी हुई है।

7 लोगों के शव बरामद

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर स्थित रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के पांच गांव स्थित पथरसेनी मंदिर में दर्शन करने के लिए करीब 50 लोग नाव से गए हुए थे। इस दौरान नाव बीच रास्ते में पलट गई। ओडिशा के औडीआकएफ और फायर इमरजेंसी स्कूबा डायवर्स ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अब तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। सर्च ऑपरेशन के जरिए बरामद 7 शवों में से 4 महिलाओं के और 3 बच्चों के शव हैं।

महानदी में नांव पलटने के कारण मौत की नींद सोने वाले लोगों की पहचान राधिका राठिया, केसरबाई राठिया, लक्ष्मी राठिया के साथ कुणाल राठिया (बच्चा) औक नवीन राठिया (बच्चा) के रूप में की गई है। हादसे का शिकार हुए 8 लोगों में से 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं आठवें शव की तलाश अभी भी जारी है।

छत्तीसगढ़ सीएम ने जताया अफसोस

छत्तीसगढ़ के सीएम ने विष्णु देव मे घटना पर दुख जताते हुए रेस्क्यू के लिए जरूरी निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रायगढ़ में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। रायगढ़ क्षेत्र के 50 लोग नाव में सवार थे, नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 1 की तलाश जारी है। छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ने कहा है कि ओडिशा सरकार की ओर से घटना का शिकार हुए लोगों को सहायता राशि दी जाएगी।

Created On :   20 April 2024 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story