- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अपोलो हॉस्पिटल्स को 9 विकेट से...
दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप पर फार्मा इलेवन का कब्जा: अपोलो हॉस्पिटल्स को 9 विकेट से हराकर बनी चैंपियन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कॉर्पोरेट के तनाव भरे माहौल से बाहर निकलकर मैदान में उतरी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेलवे ग्राउंड में आयोजित दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में फार्मा इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अपोलो हॉस्पिटल्स को उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ।
अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
फाइनल शुरू होने से पहले भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान मधु यादव, संजय यादव, सहसचिव, भारतीय खो-खो महासंघ, डॉ. प्रशांत मिश्रा संस्थापक, महाकौशल क्रीड़ा परिषद, दुर्गेश नंदनी प्रशासक, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल विभाग। शैलेन्द्र कथोदिया डीजीएम, सेल्स एंड मार्केटिंग, बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
तूफानी रन चेज ने बनाया "क्लैश ऑफ द टाइटन्स' विनर
दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच, जोश और दमदार प्रदर्शन से भरपूर रहा। अपोलो हॉस्पिटल्स और फार्मा इलेवन के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में फार्मा इलेवन ने एकतरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर अपोलो हॉस्पिटल्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि पिंकु ने 35 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, वहीं सनी ने 25 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक बनाने में योगदान दिया। 10 ओवरों में अपोलो हॉस्पिटल्स की टीम 6 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। फार्मा इलेवन की ओर से भूपेंद्र ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 4 विकेट झटके और अपोलो की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
समापन समारोह में विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई
मैच के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट ब्रिगेडियर प्रकाश सिंह राणा (ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर) एवं श्रीमती हेमा राणा की उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सूबेदार संदीप कुमार (अंतरराष्ट्रीय रोवर, ओलिंपियन, भारतीय सेना की रोइंग टीम के पूर्व कोच एवं ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर की रोइंग टीम के कोच) तथा मप्र ओलिंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।
इसके साथ ही फाइनल के मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सहित खेले गए सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों के को मोमेंटों एवं आकर्षक उपहारों से अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के रीजनल संपादक (स्टेट) मनीष गुप्ता एवं सीनियर जनरल मैनेजर मार्केटिंग केसी शर्मा की उपस्थिति रही।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - निखिल मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ बॉलर - भूपेन्द्र सिंह
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - अतुल ताम्रकार
ये भी हुए सम्मानित| अंपायर- एंड्रयू पॉल, संदीप बर्मन, अशोक सिंह, विजय और अंकित।
स्कोरर } सचिन साहू, तनमय प्रजापति, अनुराग प्रजापति। कॉमन्टेटर} इस्लाम खान, मुजफ्फर खान और गुरमीत।
आदर्श की विस्फोटक पारी ने दिलाई जीत
98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मा इलेवन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उनकी टाइमिंग, पावर और आत्मविश्वास साफ नजर आया। आदर्श की इस तूफानी पारी के दम पर फार्मा इलेवन ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
यह जीत सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में टीम के दबदबे और शानदार प्रदर्शन की कहानी भी बयां करती है। फाइनल में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से फार्मा इलेवन ने साबित कर दिया कि क्यों वे इस सीजन की सबसे मजबूत टीम हैं। वहीं आदर्श की यह पारी लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में यादगार बनी रहेगी।
मैन ऑफ द मैच - आदर्श परिहार
टूर्नामेंट को सफल बनाने वाले हमारे सभी स्पॉन्सर्स
न्यूट्रिशन पार्टनर - नोवा डेयरी प्रोडक्ट्स।
हाइड्रेशन पार्टनर – बिसलेरी।
हेल्थ पार्टनर – अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स।
स्नैकिंग एंड बेवरेज पार्टनर – हल्दीराम्स
मैच के दौरान आंखों देखा हाल
{फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे।
{ हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने तालियां और सीटी बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
{ रोमांचक पलों में पूरा स्टेडियम खड़े होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता नजर आया।
{ बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मैच का आनंद लेते दिखे।
{ जैसे-जैसे मैच अंतिम ओवरों की ओर बढ़ा, उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया।
{ जीत के क्षण में पूरा मैदान खुशी और तालियों की गूंज से भर उठा।
{ इस दौरान अपोलो को चीयर करने मेट्रो हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया, अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शोभित बड़ेरिया पहुंचे। विराट फिंसर्व की तरफ से अनुराग डोडानी भी मौजूद रहे।
को-स्पॉन्सर्स
}एमपी बिरला सीमेंट } बिरला व्हाइट } नर्मदा जैक्सन्स }टाइटन वर्ल्ड }नाना इन्फोटेक } करण शूज } उद्यम रियलिटी } बैंक ऑफ इंडिया } रिसर्च इंडियन ग्रुप – मंडपम एथनिक वियर एवं यूनिफॉर्म फैक्ट्री } विराट फिनसर्व }होरा साइकिल कंपनी एससी स्पोर्ट्स सेंटर } पूजा वॉच ऑप्टिक्स } अंशुल नमकीन } महाराष्ट्र शिक्षण मंडल।
Created On :   30 March 2026 1:07 PM IST












