महाराष्ट्र: विदर्भ में जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करेगी राकांपा-पाटील

Maharashtra: NCP-Patil will try to win public confidence in Vidarbha
महाराष्ट्र: विदर्भ में जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करेगी राकांपा-पाटील
महाराष्ट्र: विदर्भ में जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करेगी राकांपा-पाटील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा है कि राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह ही विदर्भ में भी जनता का विश्वास जीतने का प्रयास उनकी पार्टी करेगी। राष्ट्रवादी परिवार संवाद की शुरुआत गडचिरोली के अहेरी से की जा रही है। 

गुरुवार को यात्रा के लिए अहेरी रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में पाटील ने कहा कि परिवार संवाद के माध्यम से जनता के मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार में रहकर भी सरकार के सामने जनता की समस्याएं रखी जा सकती है। फिलहाल कोई चुनाव नहीं है। फिर भी राकांपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। संवाद यात्रा में राकांपा के अन्य सेल जैसे विद्यार्थी आघाडी, युवा आघाडी, महिला आघाड़ी व अन्य के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल है। संवाद यात्रा का यह पहला चरण है। इसका समापन जलगांव में होगा। दूसरे चरण में मराठवाड़ा में यात्रा निकलेगी।

तहसील व विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चर्चा
राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा के विभागीय समन्वयक प्रवीण कुंटे पाटील ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से कार्यक्षेत्र की जानकारी ली जाएगी। संगठन कार्य के अलावा क्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक स्थिति पर भी चर्चा होगी। 18 दिन तक यह यात्रा होगी। राज्य के 14 जिलों के 82 विधानसभा क्षेत्र में संवाद किया जाएगा।

Created On :   28 Jan 2021 6:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story