बसंत पंचमी पर जीवन को बसंत बहार बनायें: ब्रह्माकुमारी

डिजिटल डेस्क पन्ना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सरस्वती मंदिर अजयगढ़ में बसंत पंचमी का पर्व आध्यात्मिक रीति से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन तथा दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया एवं मां सरस्वती की स्तुति की गई। बहिनजी ने सभी को बसंत पंचमी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि, मां सरस्वती से हमें प्रेरणा लेनी है उनके समान निर्मल, पवित्र, शुद्ध मन रखना है। जब मन शुद्ध पवित्र होता है तो हमारे पास लक्ष्मी स्वत: आ जाती है। आगे आपने बताया कि, इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। पीला खाते भी हैं, पीला पहनते भी हैं, पीला रंग समृद्धि, सफलता और खुशहाली का प्रतीक है। जहां ज्ञान धन है वहां समृद्धि अपने आप आ जाती है। जहां पवित्रता है वहीं सुख-शांति है। हमें मां सरस्वती से प्रेरणा लेनी है अपने मन-वचन-कर्म को पवित्र बनाने की। जब हमारे जीवन में पवित्रता आ जाती है तो जीवन सुख-शांति-समृद्धि से भरपूर हो जाता है। इस पावन पर्व पर हम सभी प्रतिज्ञा करें कि, जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन करने के लिये सदा शुभ एवं सकारात्मक विचारों का ही चिंतन करेंगे और जीवन को कमल पुष्प समान सुन्दर एवं खुशहाल बनायेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर राजेन्द्र सिंह, सी.एम.ओ., नगर परिषद् अजयगढ़, श्रीमती सीमा तिवारी, अध्यक्ष, भाजपा महिला मंडल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Created On :   1 Feb 2023 4:13 PM IST