मनपा की चेन : 89 की हुई जांच , 15 अधिकारी पॉजिटिव

By - Bhaskar Hindi |27 Aug 2020 10:34 AM IST
मनपा की चेन : 89 की हुई जांच , 15 अधिकारी पॉजिटिव
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में तुकाराम मुंढे के संपर्क में आए 89 अधिकारी व कर्मचारियों की मंगलवार को जांच की गई थी। बुधवार को इनमें से 15 अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया, जबकि कुछ भर्ती किए गए हैं। सोमवार को विभाग प्रमुखों की हुई बैठक में इनमें से कुछ उपस्थित थे। इसके अलावा कुछ अलग-अलग समय पर उनसे संपर्क में आए थे। फिलहाल आयुक्त के कक्ष सहित मनपा की नई प्रशासकीय इमारत को सैनिटाइज किया गया है।
Created On :   27 Aug 2020 10:22 AM IST
Next Story