विवाहित महिलाओं को मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ

By - Bhaskar Hindi |27 Feb 2023 3:14 PM IST
पन्ना विवाहित महिलाओं को मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ
डिजिटल डेस्क,पन्ना। 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को लाडली बहना योजना के लाभ की पात्रता होगी। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। योजना में समस्त आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हितग्राही यदि स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी का प्रपत्र देती है तो उसकी भी प्रविष्टी ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था की गई है।
Created On :   27 Feb 2023 3:13 PM IST
Next Story