- Home
- /
- अब मास्क न पहनने वालों पर सीसीटीवी...
अब मास्क न पहनने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर

By - Bhaskar Hindi |9 July 2020 4:35 AM IST
अब मास्क न पहनने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मास्क नही पहनने वालों के खिलाफ यातायात विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अन्य चालान की तरह मास्क का चालान भी यातायात विभाग ने घर भेज दिया है। यातायात विभाग ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी की मदद से मास्क नहीं पहनने वालों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। 1 से 8 जुलाई के बीच शहर भर में 148 वाहन चालक बिना मास्क पहने देखे गए हैं। कैमरे की मदद से उनके फुटेज बरामद िकए गए। वाहन नंबर के जरिए उनके घर 500 रुपए का चालान भेज दिया गया।
Created On :   9 July 2020 10:04 AM IST
Next Story