मास्टर शेफ संजीव कपूर को फ्लाइट में बासा भोजन

Master chef Sanjeev Kapoor gets stale food in flight
मास्टर शेफ संजीव कपूर को फ्लाइट में बासा भोजन
एयर इंडिया का इनकार  मास्टर शेफ संजीव कपूर को फ्लाइट में बासा भोजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जायकेदार व्यंजन से दुनियाभर के शौकीनों का दिल जीतने वाले प्रख्यात मास्टर शेफ संजीव कपूर के साथ खाने को लेकर ही अजीब वाक्या सामने आया। एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में बासा भोजन परोसे जाने का खुलासा हुआ है। घटना सोमवार की है। फ्लाइट संख्या एआई-0704 से नागपुर से मुंबई के लिए निकले शेफ संजीव कपूर को विमान की एयर होस्टेस ने बासा चिकन टिक्का, तरबूज, ककड़ी व सेब, सैन्डविंच खाने के लिए दिया। इसके अलावा खाने में उन्हें सड़ी हुई पत्ता गोभी व अन्य व्यंजन दिया गया। बासा भोजन मिलने से नाराज शेफ कपूर ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर घटना की जानकारी देते हुए अपनी नाराजगी जताई। हालांकि एयर इंडिया ने इस आपत्ति को सिरे से खारिज किया है। एयर इंडिया के स्टेशन मास्टर श्रीराम पाठक ने कहा कि खाना बासा नहीं रहता है। हर रोज ताजा बनता है। उसे कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है। विमान में ऑर्डर मिलने पर उसे गरम करके परोसा जाता है। हो सकता है कि शेफ संजीव कपूर को उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से खाना नहीं लगा है, लेकिन खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं थी। 
 

Created On :   1 March 2023 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story