ढाबे पर काम करता मिला मकोका का फरार आरोपी

MCOCA absconding accused found working at Dhaba
ढाबे पर काम करता मिला मकोका का फरार आरोपी
नागपुर ढाबे पर काम करता मिला मकोका का फरार आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोनेगांव क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुए 14 वर्षीय बालक चैतन्य आष्टणकर के अपहरण प्रकरण में शामिल मकोका के फरार आरोपी प्रदीप निनावे को शिरूर तहसील के रांजनगांव के पास एक ढाबे पर काम करते हुए सोनेगांव पुलिस ने पकड़ा है। जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था।  न्यायालय ने सोनेगांव पुलिस को आदेश दिया था कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करे। 
पुलिस के अनुसार निनावे ने वर्ष 2016 में 7वीं कक्षा के छात्र मनीष नगर निवासी चैतन्य के अपहरण के लिए टिप दी थी। चैतन्य का फरवरी 2016 में अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। उस समय पुलिस दस्ते ने निनावे (26) साईनगर खरबी, घटना का सूत्रधार मुकेश किसन तायवडे  (26) खापा, इशाक शेख इसराइल शेख, आरोपियों को किराए से कमरा देने वाले मकान मालिक दुर्वास भगवान कोहाड (28), तैयूब समशेर शेख (30) व प्रभाकर खोब्रागडे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन पर मकोका की कार्रवाई की गई थी। उस दौरान जमानत मिलने पर प्रदीप निनावे फरार हो गया था। सोनेगांव पुलिस को फरार आरोपी प्रदीप के बारे में गुप्त सूचना मिली कि वह पुणे जिले के रांजनगांव में एक ढाबे पर काम कर रहा है।  वरिष्ठ अधिकारियों व सोनेगांव के वरिष्ठ थानेदार बलरामसिंह परदेशी के मार्गदर्शन में पुणे जाने के बाद 10-12 ढाबों की जांच कर आरोपी निनावे को दबोच लिया।
 


 

Created On :   3 March 2023 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story