महिला बचत समूह के उत्पाद बेचने बनेंगे व्यापारी संकुल -

Merchant complexes will be made to sell products of womens savings group
महिला बचत समूह के उत्पाद बेचने बनेंगे व्यापारी संकुल -
संभागीय सरस व हिराई महोत्सव में बोले मुनगंटीवार महिला बचत समूह के उत्पाद बेचने बनेंगे व्यापारी संकुल -

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।  महाराष्ट्र राज्य जीवनोन्नति अभियान (उमेद) के माध्यम से शनिवार को जिले में महिला बचत समूहों की बड़ी शक्ति का उदय हुआ है। महिला बचत समूहों के उत्पादों को ग्राहक मिल सके। इसके लिए इस प्रकार के महोत्सव की आवश्यकता है। बचत समूह के उत्पादों को स्थायी ग्राहक मिले इसके लिए जिले में सुंदर और आकर्षक व्यापारी संकुल निर्माण करने का आश्वासन राज्य के वनमंत्री और जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दिए हैं।  शनिवार को चांदा क्लब मैदान पर आयोजित विभागीय सरस व हिराई महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पालकमंत्री बोल रहे थे। मंच पर विधायक प्रतिभा धानोरकर, किशोर जोरगेवार, जिप सीईओ विवेक जान्सन, सहायक जिलाधिकारी मरुगानंथम एम., अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष पवार, उपायुक्त कमलकिशोर फुटाणे, विवेक इलमे आदि उपस्थित थे।

 राज्य के वित्तमंत्री रहते हुए सन 2018-19 के बजट में महिला बचत समूहों के लिए जिलास्तर पर व्यापारी संकुल की संकल्पना रखने की बात कहते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि कृषि विभाग अथवा जूबली हाईस्कूल की संभावित जगह पर बचत समूह के उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापारी संकुल तैयार किया जाएगा। कोई वस्तु ग्राहकों पर थोपी नहीं जा सकती। वस्तु में विशेषता होगी तो ग्राहक अपने आप आकर्षित होगा। उत्पादों में विशेषता और कौशल विकसित करने के लिए चंद्रपुर में एस.एन.डी.टी. महिला विवि का उपक्रेंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से महिलाओं को उत्पाद निर्माण के लिए बेहतर तकनीकी ज्ञान मिलेगा। जिप के नई कल्पना से 75 मैदान विकसित करने का लक्ष्य है इसके लिए खेलो चांदा अभियानन का उद्घाटन भी शुरू में किया गया। विधायक प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि उमेद शब्द में एक आशा है। उमेद में 75 फीसदी हिस्सा केंद्र और 25 फीसदी राज्य का है। उमेद के उत्पाद बिक्री के लिए व्यापारी संकुल और महिला बचत समूह स्थापित किए जाने चाहिए। विधायक किशोर जोरगेवार ने आशा और आंगनवाड़ी सेविकाओं के मानधन की भांति उमेद की महिलाओं का मानधन बढ़ाने की दलील दी। जिप सीईओ विवेक जान्सन ने कहा कि महिला बचत समूह के उत्पादों को एक बाजार मिले इसके लिए महोत्सव आयोजित किया गया है। उमेद के माध्यम से अब तक 180 करोड़ रुपए का कर्ज महिला बचत समूह को दिलाया गया है। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में उमेद की 20 हजार महिला बचत समूह कार्यरत है। 1048 गांव में महिलाओं के ग्रामसंघ तैयार है। 55 प्रभाग संघ, 674 उत्पादक संघ महिलाओं के है इतना ही नहीं महिलाओं की 10 कंपनी जिले में कार्यरत हंै।


 

Created On :   19 March 2023 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story