Mumbai rains: भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Mumbai rains: भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई शहर में बीती रात से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के हिंदमाता, सायन, माटुंगा, खार सबवे, सांताक्रूज, अंधेरी समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो चुका है। किंग सर्कल की सड़कों पर तो करीब 2 फीट तक पानी जमा हो गया। 

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को भी मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई। मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 269 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

 

बता दें कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रोड पर पानी भरने की समस्या के चलते वाहन फंसने की खबर भी सामने आ रही है। इस बीच प्रशासन द्वारा राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में कम से कम आठ मार्गों पर बीईएसटी बस सेवाओं को डायवर्ट कर दिया गया है।

 

 

मुंबई में भारी बारिश की वजह से सेंट्रल लाइन धीरे-धीरे चल रही है। हार्बर लाइन पर रेल यातायात कुर्ला-सीएसएमटी के बीच रुक गया है। वहीं बारिश के कारण चार लाइनों पर यातायात रुक गया है। इसके अलावा बीएमसी ने सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों से भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर आज बंद रखने की अपील की है।
 

Created On :   4 Aug 2020 2:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story