दुपहिया वाहनों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, बेलगाम वाहनों ने दो को रौंदा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
तीन हादसों में तीन ने गंवाई जान दुपहिया वाहनों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, बेलगाम वाहनों ने दो को रौंदा

 डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। महादेव मेला जा रहे एक युवक को गांगीवाड़ा टोल के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य सडक़ हादसे बटकाखापा और हर्रई में हुए। बटकाखापा के ग्राम बैलपठार के समीप दो बाइक की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हुए है। दूसरा हादसा हर्रई के ग्राम भौरगढ़ की है। यहां एक पिकअप वाहन ने चार लोगों को टक्कर मार दी। एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत-

शहर के दो दर्जन से अधिक युवक शनिवार रात आयसर वाहन से महादेव मेले के लिए निकले थे। गांगीवाड़ा टोल नाके पर वे एक ढाबे के सामने रुके थे। लालबाग निवासी ४० वर्षीय विशाल पिता किशन सिरसागर बाथरूम के लिए वाहन से उतरा था। बाथरूम कर वह वाहन की ओर आ रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने विशाल को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल को गंभीर चोट आई थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार पिकअप ने चार को रौंदा, एक मृत-

धनौरा चौकी प्रभारी द्वारका पाल ने बताया कि मोरढाना तामिया निवासी ५५ वर्षीय सुबलाल पिता ज्ञानी मरकाम, रामू उईके, शिवजी और दशरथ गंगापूजन के कार्यक्रम मेंं ग्राम डेंडू गए थे। यहां से रात के वक्त सभी पैदल बैलपठार लौट रहे थे। इस दौरान नौपनढाना के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबलाल की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं रामू, शिवजी और दशरथ को गंभीर चोट आई थी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुपहिया वाहनों की भिड़ंत में एक मृत, दो गंभीर-

हर्रई पुलिस ने बताया कि करेर निवासी ५५ वर्षीय दसलाल पिता हरीसा धुर्वे, उसकी पत्नी चमरीबाई और गांव का १५ वर्षीय अनुराग उईके बाइक से हर्रई आए थे। यहां से लौटते वक्त भौरगढ़ तिराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दसलाल, चमरीबाई और अनुराग के अलावा दूसरी बाइक सवार साठिया निवासी सुमनलाल उईके व सोमचंद उईके को चोट आई थी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दसलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को इलाज दिया जा रहा है।

Created On :   13 Feb 2023 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story