पवई विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मध्य प्रदेश पवई विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता

डिजिटल डेस्क, पन्ना। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत 5 जनवरी को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन उपरांत पन्ना जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 51 हजार 74 है। सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में 3 लाख 98 हजार 386 पुरूष मतदाताए 3 लाख 52 हजार 680 महिला मतदाता और 8 अन्य मतदाता हैं। पवई विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2 लाख 77 हजार 336 मतदाता हैं जबकि गुनौर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 28 हजार 45 और पन्ना विधानसभा में 2 लाख 45 हजार 693 है।

पवई विधानसभा में 1 लाख 46 हजार 515 पुरूष मतदाता, 1 लाख 30 हजार 819 महिला मतदाता और 2 अन्य मतदाता, गुनौर विधानसभा में 1 लाख 21 हजार 65 पुरूष मतदाता, 1 लाख 6 हजार 978 महिला मतदाता और 2 अन्य मतदाता तथा पन्ना विधानसभा में 1 लाख 30 हजार 806 पुरूष मतदाता, 1 लाख 14 हजार 883 महिला मतदाता और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण अवधि में पवई विधानसभा में 10 हजार 179, गुनौर विधानसभा में 10 हजार 105 और पन्ना विधानसभा में 7 हजार 636 नवीन नाम जोडे गए हैं। तीन विधानसभा में कुल आधार फीडिंग की संख्या 6 लाख 48 हजार 563 है। गुरूवार को जिले के सभी 896 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कराया गया है। नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि पर संबंधित व्यक्ति जानकारी प्रस्तुत कर सुधार करवा सकते हैं।

Created On :   7 Jan 2023 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story