'मां कूष्मांडा की दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में जागृत हो नवचेतना', पीएम मोदी ने दी नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की शुभकामनाएं

मां कूष्मांडा की दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में जागृत हो नवचेतना, पीएम मोदी ने दी नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अदम्य साहस और आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा का चरण-वंदन। उनकी दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में नवचेतना जागृत हो।"

उन्होंने संस्कृत सुभाषित भी शेयर किया, जिसमें लिखा, "सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे।"

सुभाषित में कहा गया है, "अपने पवित्र हाथों में रक्त और सुरा से भरे कलश धारण करने वाली माता कूष्मांडा मुझे आशीर्वाद दें व मेरे लिए कल्याणकारी हों।"

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में एक भक्ति गीत भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया, "चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां कूष्माण्डा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "पावन चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर, जगतजननी मां अम्बे के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना है कि हे मैया सबका मंगल और कल्याण कीजिए, रोग, शोक, भय से मुक्त कर यश, बल, दीर्घायु प्रदान कीजिए। हे मैया अपने बच्चों को खुशहाल और आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दीजिए।"

वहीं, चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पोस्ट में लिखा, "मां कूष्मांडा सभी के जीवन में ऊर्जा, सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 9:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story