मां अमृतानंदमयी पहुंचीं हेडगेवार भवन

Mother Amritanandamayi reached Hedgewar Bhawan
मां अमृतानंदमयी पहुंचीं हेडगेवार भवन
सी-20 परिषद में शामिल होने पहुंची थी नागपुर मां अमृतानंदमयी पहुंचीं हेडगेवार भवन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आध्यात्मिक विचारक मां अमृतानंदमयी अम्मा  डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर पहुंचीं। वे सी-20 परिषद में शामिल होने के लिए नागपुर आई थीं। मां अमृतानंदमयी को ‘अम्मा’ के नाम से भी जाना जाता है। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन, गुढ़ी पाडवा, नव वर्ष उत्सव भी था। स्मृति मंदिर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उपस्थित थे। संघ पदाधिकारियों ने मां अमृतानंदमयी अम्मा को स्मृति मंदिर की विविध जानकारियां दी। संघ कार्यों के बारे में भी चर्चा की।
किया पथ संचलन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। महल स्थित हेडगेवार निवास से रेशमबाग स्थित संघ कार्यालय तक पथ संचलन में जयघोष किया गया।
 

Created On :   23 March 2023 1:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story