अज्ञात वाहन की ठोकर से मां की मौत, बेटी गंभीर
By - Anchal Shridhar |20 Jan 2023 3:39 PM GMT
मध्य प्रदेश अज्ञात वाहन की ठोकर से मां की मौत, बेटी गंभीर
डिजिटल डेस्क, सतना। नागौद थाना अंतर्गत रैगांव मोड़ के आगे अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल सवार को ठोकर मार दिया। सडक़ हादसे में मुन्नीबाई वर्मा पति रामजी (50) निवासी लखन चौक टिकुरिया टोला की मौत हो गई। जबकि मृतका की बेटी शिवानी वर्मा (18) घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मां-बेटी पड़ोसी के साथ मोटर सायकिल से रैगांव से लौट रहीं थीं।
गुरुवार को शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। राहगीरों की मदद से निजी वाहन से मां-बेटी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मुन्नीबाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।
Created On :   20 Jan 2023 3:39 PM GMT
Next Story