भारतीय पासपोर्ट पर सर्विया जाकर दो बाग्लादेशी आतंकियों को तलाश रही मुंबई पुलिस 

Mumbai Police searching for two Bangladeshi terrorists by going to Servia on Indian passport
भारतीय पासपोर्ट पर सर्विया जाकर दो बाग्लादेशी आतंकियों को तलाश रही मुंबई पुलिस 
छुपे हो सकते हैं संदिग्ध  भारतीय पासपोर्ट पर सर्विया जाकर दो बाग्लादेशी आतंकियों को तलाश रही मुंबई पुलिस 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे दो संदिग्ध “बांग्लादेशी आतंकवादियों” की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया है। दोनों संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सर्बिया की उड़ान पकड़ने वाले थे लेकिन उन्हें विमान पर सवार होने से रोक दिया गया था। पुलिस के अनुसार हवाई अड्डे के ‘फॉरेन रिटर्न सिटीजन’ (एफआरसी) डेस्क को 18 जुलाई को एक ईमेल प्राप्त हुआ था कि भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे सुजान सरकार और समीर रॉय नामक दो व्यक्ति “बांग्लादेशी आतंकवादी” हैं। ईमेल भेजने वाले ने इन दोनों को गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया था। अधिकारी ने कहा कि ईमेल प्राप्त होने के बाद, पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियों को इन दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया गया था और उनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों व्यक्ति सर्बिया के लिए विमान पकड़ने के वास्ते 18 जुलाई को विमानतल पर थे लेकिन एयरलाइन के अधिकारियों ने उन्हें विमान पर चढ़ने से रोक दिया। पुलिस को शक है कि दोनों अब भी शहर में हैं इसलिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
  

Created On :   30 July 2022 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story