सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाभाव की अभिलाषी रहेगी नगर पालिका: श्रीमती मीना पाण्डेय

डिजिटल डेस्क पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना के सभाकक्ष में आज 31 जनवरी 2023 को मेट के पद पर कार्यरत केशरी ग्वाल (यादव) की सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय एवं विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय के द्वारा केशरी यादव को साल श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ विदाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाभाव अनुभवों की नगर पालिका परिषद् सदा अभिलाषी रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी एसडीओ सुरेश साहू ने भी अपने विचार करते हुए श्री यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका से लोकेन्द्र सिंह उपयंत्री, अभिषेक राजपूत उपयंत्री, अजीत सिंह धुर्वे उपयंत्री, के.के. तिवारी लेखापाल, गणेश अग्रवाल स्थापना लिपिक, बृजेश कुमार सहायक लेखाधिकारी, बी.के.कोरी उपयंत्री, बृजेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती उमा घोष, विनोद सोनी, भगवानदास सोनी, सुभाष द्विवेदी ठेकेदार, रवि पाण्डेय, विनय अवस्थी, श्रवण कुमार द्विवेदी, रज्जाक खान, कृष्ण प्रताप सिंह यादव, सुनील यादव, विजय गौतम, राममिलन गुप्ता, रज्जन पटेल, जावेद खान सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On :   1 Feb 2023 4:10 PM IST